Thursday, 05 November 2026 Reporter Verify Login Sign Up
Homeदेवरियाराष्ट्रीयसमाचारराजनीतिखेलमनोरंजनप्रौद्योगिकीबिज़नेसवीडियो E-Paper
ब्रेकिंग
चिल्लूपार विधायक आवास पर 'मूलनिवासी आदिवासी आर्मी' का प्रदर्शन, जाति प्रमाण पत्र और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनजंगल बेलवा में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब देवरिया।पत्रकार है बदलाव का शिल्पकार सलेमपुर में पत्रकार एकता समन्वय समिति का सम्मान समारोह आयोजित30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन,उमरा के बाद सऊदी अरब में अटकी देवरिया लार के दो परिवारों की वापसी16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना का पहला चरणकलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नबड़हलगंज में डांडिया उत्सव की धूम, देर रात तक झूमे नगरवासी बड़हलगंजदेवरिया डिपो में संविदा चालकों के 46 पदों पर भर्ती,जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन
One Click News
देवरिया BREAKING

पत्रकार है बदलाव का शिल्पकार सलेमपुर में पत्रकार एकता समन्वय समिति का सम्मान समारोह आयोजित

पत्रकार है बदलाव का शिल्पकार सलेमपुर में पत्रकार एकता समन्वय समिति का सम्मान समारोह आयोजित


सलेमपुर (देवरिया)।

समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को जवाबदेह बनाने में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से न केवल समाज की समस्याओं को सामने लाता है, बल्कि अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित कर समाज को नई दिशा देने का काम भी करता है।




Story Image

पत्रकारिता वास्तव में समाज निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। यह विचार रविवार को सलेमपुर तहसील सभागार में पत्रकार एकता समन्वय समिति की जनपद इकाई द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अनिल मणि त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष केन यूनियन बैतालपुर ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पत्रकार एक शिल्पकार की तरह समाज को गढ़ने का कार्य करता है। उसकी जिम्मेदारी है कि वह गलत कार्यों को उजागर करे और जनहित से जुड़े अच्छे कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करे।

Story Image


उन्होंने पत्रकारों को चाटुकारिता से बचते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करने की नसीहत दी। विशिष्ट अतिथि अरुण पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार समाज को जगाने का काम करता है। यदि पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाना बंद कर दे तो समाज में जागरूकता की आवाज कमजोर पड़ जाएगी। पत्रकार की सक्रियता ही समाज को जागरूक और व्यवस्था को सजग बनाए रखती है।

Story Image


समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वामित्र मिश्रा ने पत्रकारों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पत्रकारों के हितों की लड़ाई शासन और प्रशासन तक लड़ी जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक योगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने की।

Story Image


संचालन डॉ. गोपेश कुमार ने किया। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर आलम, डॉ. शिवकुमार यादव, विनय गुप्ता, राजाराम गुप्ता, लियाकत अहमद, शिवाकांत तिवारी, रियासत अली और रमन तिवारी सहित अन्य लोगों ने अपने विचार रखे। इस दौरान मान सिंह, हरिशंकर गुप्ता, सत्यम गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, नीतिश सिंह, सुमेश वर्मा, जवाहर लाल गुप्ता, मंडलेश्वर त्रिपाठी, विनोद कुमार यादव, जन्मजय सिंह, बाला विश्वकर्मा, त्रिशूल तिवारी, अजय कुमार पासवान, अफजल अंसारी, प्रकाश कुमार, मनोज सिंह चौहान, आशीष कुमार बरनवाल, लक्ष्मण वर्मा, प्रभुनाथ उपाध्याय, धनेश तिवारी, मोहर यादव, अखिलेश जायसवाल, रविकांत त्रिपाठी, सतीश कुशवाहा, दिलीप पाण्डेय, रमेश यादव, हरिश्चन्द्र पाण्डेय और राजेन्द्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

रियासत अली · प्रबंध संपादक

लेखक वन क्लिक न्यूज में प्रबंध सम्पादक और ग्रामीण न्यूज के संपादक है

Related News

Categories
Reporter Verification