गोरखपुर:
आज गोरखपुर की चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में गोंड-धुरिया समाज ने स्थानीय विधायक राजेश त्रिपाठी के आवास पर 'विधायक घेराव अभियान' के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने गोंड समाज के जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन के पास सैकड़ों बार आवेदन करने के बावजूद तहसीलदार और लेखपाल द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि आवेदकों को लगातार दौड़ाया जा रहा है।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर बरसे राष्ट्रीय अध्यक्ष
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मूलनिवासी आदिवासी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर गोंड ने कहा कि तमाम शासनादेश होने के बावजूद प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी न किया जाना सरासर अन्याय है। गोंड समाज अब चुप नहीं बैठेगा। हमारे वोटों से विधायक बने जनप्रतिनिधियों को अब यह हिसाब देना होगा कि गोंड भाई-बहनों को उनका आरक्षण कब मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष सूरज कुमार गोंड ने कहा कि चिल्लूपार क्षेत्र में हजारों की संख्या में गोंड बिरादरी निवास करती है, लेकिन उनके संवैधानिक आरक्षण को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। यदि जल्द से जल्द जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए गए, तो विधायक के खिलाफ इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
वरिष्ठ नेता गोपाल जी गोंड ने भी अपने संबोधन में कहा कि वर्षों से गोंड समाज के साथ अन्याय हो रहा है, जो अब कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम का नेतृत्व दीपक गोंड (सभासद) और राज गोंड ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से बबलू गोंड, दिलीप गोंड, चंदा बाबू गोंड, संदीप गोंड, प्रमोद गोंड, राहुल गोंड, सुरेन्द्र, विनोद, मनीष गोंड, राघव धुर्वे गोंड, अवनीश गोंड, प्रेम गोंड, त्रिभुवन गोंड, जीउत गोंड, अखिल गोंड, अखिलेश्वर गोंड, नीतीश गोंड, मदन गोंड, उदय प्रताप गोंड, सोनू गोंड, अनिल गोंड, अवनीश गोंड, अखिलेश गोंड और मिथिलेश विशाल गोंड आदि मौजूद रहे।
महिलाओं में लक्ष्मी देवी, किरण, प्रीति, कीर्ति, बिंदु देवी, सुमन, सीमा, रीना और ममता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में गोंड-धुरिया समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं और चिल्लूपार में अपनी एकजुटता व ताकत का अहसास कराया।
चिल्लूपार विधायक आवास पर 'मूलनिवासी आदिवासी आर्मी' का प्रदर्शन, जाति प्रमाण पत्र और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सतीश उमर 





