Wednesday, 04 November 2026 Reporter Verify Login Sign Up
Homeदेवरियाराष्ट्रीयसमाचारराजनीतिखेलमनोरंजनप्रौद्योगिकीबिज़नेसवीडियो E-Paper
ब्रेकिंग
चिल्लूपार विधायक आवास पर 'मूलनिवासी आदिवासी आर्मी' का प्रदर्शन, जाति प्रमाण पत्र और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनजंगल बेलवा में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब देवरिया।पत्रकार है बदलाव का शिल्पकार सलेमपुर में पत्रकार एकता समन्वय समिति का सम्मान समारोह आयोजित30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन,उमरा के बाद सऊदी अरब में अटकी देवरिया लार के दो परिवारों की वापसी16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना का पहला चरणकलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नबड़हलगंज में डांडिया उत्सव की धूम, देर रात तक झूमे नगरवासी बड़हलगंजदेवरिया डिपो में संविदा चालकों के 46 पदों पर भर्ती,जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन
One Click News
समाचार BREAKING

30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन,

30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन,

30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन, जारी होगी 24वीं किस्त देवरिया, 28 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात के बनासकांठा से जारी की जाएगी। इस अवसर पर जनपद की ग्राम पंचायतों, विकास खंडों, तहसीलों एवं जिला स्तर सहित कृषि विज्ञान केंद्रों पर पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में अधिकाधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही पात्र किसानों का पंजीकरण, आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने तथा योजना से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाए। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को योजना की जानकारी दी जाए और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण https://pmindiawebcast.nic.in पर देखा जा सकेगा।

Related News

Categories
Reporter Verification