मानवाधिकार भारत संगठन की बड़ी नियुक्ति
प्रमिला बनीं बालोद की जिला अध्यक्ष, संगठन में हर्ष की लहर
बालोद (छत्तीसगढ़) - मानवाधिकारों की रक्षा और जनजागरूकता के लिए कार्य कर रहे राष्ट्रीय संगठन मानवाधिकार भारत ने संगठन विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।
संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रमिला जी को जिला अध्यक्ष, जिला - बालोद के पद पर नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के साथ ही संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे जिले में मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी, पीड़ितों को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी और संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगी।
इस अवसर पर प्रमिला जी ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि बालोद जिले में मानवाधिकार हनन के मामलों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और जरूरतमंदों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।
उनकी नियुक्ति पर मानवाधिकार भारत परिवार के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जैनेन्द्र कुमार गुप्ता