जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन
देवरिया 19 अक्टूबर
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तहसील सदर के अंतर्गत अनुपस्थित, अन्यत्र स्थानांतरित तथा मृत मतदाताओं से संबंधित (ASD) सूची का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने सूची में दर्ज विवरणों की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों से सत्यापन की प्रगति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची में दर्ज नामों का नियमानुसार सत्यापन किया जाए। अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियों की जांच पूरी गंभीरता से की जाए, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पारदर्शिता और शुद्धता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।
इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनिमेष वर्मा सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन

रियासत अली