Wednesday, 04 November 2026 Reporter Verify Login Sign Up
Homeदेवरियाराष्ट्रीयसमाचारराजनीतिखेलमनोरंजनप्रौद्योगिकीबिज़नेसवीडियो E-Paper
ब्रेकिंग
चिल्लूपार विधायक आवास पर 'मूलनिवासी आदिवासी आर्मी' का प्रदर्शन, जाति प्रमाण पत्र और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनजंगल बेलवा में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब देवरिया।पत्रकार है बदलाव का शिल्पकार सलेमपुर में पत्रकार एकता समन्वय समिति का सम्मान समारोह आयोजित30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन,उमरा के बाद सऊदी अरब में अटकी देवरिया लार के दो परिवारों की वापसी16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना का पहला चरणकलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नबड़हलगंज में डांडिया उत्सव की धूम, देर रात तक झूमे नगरवासी बड़हलगंजदेवरिया डिपो में संविदा चालकों के 46 पदों पर भर्ती,जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन
One Click News
समाचार

डीएम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का किया निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का किया निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा



 देवरिया 17 अक्टूबर 


जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में संचालित निःशुल्क मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में चल रही पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा कोचिंग के संचालन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

        जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नियमित कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए, ताकि अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से अधिकाधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ मिल सके।

        जिलाधिकारी ने कोचिंग के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related News

Categories
Reporter Verification