सीडीओ ने की एक करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा
अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
जनपद की रैंकिंग प्रभावित हुई तो कार्यदायी संस्थाओं की तय होगी जवाबदेही
देवरिया 15 अक्टूबर
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि परियोजनाओं को समय से पूरा न किए जाने के कारण यदि जनपद की रैंकिंग प्रभावित होती है, तो संबंधित संस्था की जवाबदेही तय करते हुए उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा प्रगति में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
आज समीक्षा के दौरान जनपद देवरिया में साइबर थाने के प्रशासनिक भवन लागत 3.53 करोड, मेडिकल कॉलेज में 16.63 करोड से 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट, राज्य कर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवासीय भवन 11.51 करोड, देवरिया नगर पालिका परिषद में 8.9 करोड से वाटर सप्लाई भुजौली कॉलोनी में निमाणाधीन कार्य परियोजना तथा वृहद गौ संरक्षण केंद्र सेमरी में 1.6 करोड के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इन कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायबारी-चखनी खनुआ नदी पर निर्माणाधीन सेतु एवं सुरक्षात्मक कार्य लागत 15.83 करोड, छोटी गंडक नदी पर नवीन दीर्घ सेतु लागत 17.47 करोड का निर्माण कार्य, भटनी में पूर्वी संपार संख्या-115 पर रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य लागत 38.13 करोड तथा ग्राम अम्मा उर्फ अभयया के टोला बेलवा राजी से देवकली मनिहर ग्राम तक 1.44 करोड से संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विकास खंड बरहज परिसर में 1.83 करोड से आवासीय भवनो के निर्माण कार्य, राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय में मेहरौना 1.1 करोड से प्रधानाध्यापक कक्ष के निर्माण कार्य परियोजना तथा सामीपट्टी से मंझरिया गांव में मध्य लघु सेतु पहुॅच मार्ग की 4.33 करोड की लागत की कार्य परियोजना तथा नगर पंचायत बरियारपुर में 2.35 करोड की लागत से कार्यालय भवन के निर्माणाधीन कार्य परियोजना की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में थाना सुरौली के 10.6 करोड की लागत से आवासीय भवनों का निर्माण कार्य, पुराने बस स्टेशन परिसर में व्यावसायिक परिसर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय एवं बेसमेंट में पार्किंग का 17.6 करोड की लागत की कार्य परियोजना, देवराहा बाबा पर्यटन के विकास कार्य परियोजना 2.51 करोड, राजकीय आईटीआई पथरदेवा लागत 12.6 करोड, राजकीय इंटर कालेज में 18.9़9 करोड से निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं, सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के 10.62 करोड की लागत की कार्य परियोजना तथा गौरी बाजार में 4.53 करोड की लागत से निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के एकेडमी ब्लाक एवं बालिका छात्रावास के भवन के निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्य परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा की गयी तथा इन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा अन्तर्गत पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए गए।
आयोजित इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एसके सिन्हा, डीआरडीए अनिल कुमार, बीएसए रामजियावन मौर्य, डीआईओएस हरिश्चन्द्रनाथ, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएसटीओ आनन्द चौरसिया सहित विभिन्न कार्यकारी संस्थाओं के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
जैनेन्द्र कुमार गुप्ता