Wednesday, 04 November 2026 Reporter Verify Login Sign Up
Homeदेवरियाराष्ट्रीयसमाचारराजनीतिखेलमनोरंजनप्रौद्योगिकीबिज़नेसवीडियो E-Paper
ब्रेकिंग
चिल्लूपार विधायक आवास पर 'मूलनिवासी आदिवासी आर्मी' का प्रदर्शन, जाति प्रमाण पत्र और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनजंगल बेलवा में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब देवरिया।पत्रकार है बदलाव का शिल्पकार सलेमपुर में पत्रकार एकता समन्वय समिति का सम्मान समारोह आयोजित30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन,उमरा के बाद सऊदी अरब में अटकी देवरिया लार के दो परिवारों की वापसी16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना का पहला चरणकलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नबड़हलगंज में डांडिया उत्सव की धूम, देर रात तक झूमे नगरवासी बड़हलगंजदेवरिया डिपो में संविदा चालकों के 46 पदों पर भर्ती,जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन
One Click News
समाचार BREAKING

बड़हलगंज में डांडिया उत्सव की धूम, देर रात तक झूमे नगरवासी बड़हलगंज

बड़हलगंज में डांडिया उत्सव की धूम, देर रात तक झूमे नगरवासी बड़हलगंज

बड़हलगंज में डांडिया उत्सव की धूम, देर रात तक झूमे नगरवासी बड़हलगंज

(गोरखपुर):

स्थानीय बर्द्धन मैरेज लॉन में आयोजित 'नव दुर्गा डांडिया उत्सव' बेहद सफल और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत की मधुर धुनों और डांडिया की खनक के बीच उपस्थित श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने देर रात तक जमकर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अस्मिता चंद की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। उत्सव के दौरान स्ट्रीट डांस एकेडमी के बच्चों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और उपस्थित लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। खान-पान और मनोरंजन की रही विशेष व्यवस्था

Story Image


कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों के साथ-साथ खान-पान का भी विशेष प्रबंध किया गया था। स्वादिष्ट व्यंजनों और आकर्षक आतिथ्य ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति इस अवसर पर अखिल भारतीय विकास मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्था प्रमुख सतीश उमर, संगठन मंत्री सूरज कुमार गोंड, दीपक जायसवाल, शुभम जायसवाल, विक्रम गुप्ता तथा नव दुर्गा डांडिया ग्रुप की डॉ. सोनी गुप्ता, शालिनी वर्मा, प्रिया जायसवाल, सह-आयोजक लक्ष्मी उमर, सरिता मद्धेशिया, प्रतिमा जायसवाल, पूजा जायसवाल, गुंजन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने जताया आभार कार्यक्रम की मुख्य संयोजक एवं नव दुर्गा डांडिया ग्रुप की आयोजक एडवोकेट वंदना सतीश उमर ने कार्यक्रम की अपार सफलता पर सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी मेल-मिलाप और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।

सतीश उमर · ब्यूरो चीफ बड़हलगंज

ब्यूरो चीफ सतीश उमर- बड़हलगंज ,अखिल भारतीय विकास मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष है और समाजिक कार्यकर्ता भी है

Related News

Categories
Reporter Verification