Wednesday, 04 November 2026 Reporter Verify Login Sign Up
Homeदेवरियाराष्ट्रीयसमाचारराजनीतिखेलमनोरंजनप्रौद्योगिकीबिज़नेसवीडियो E-Paper
ब्रेकिंग
चिल्लूपार विधायक आवास पर 'मूलनिवासी आदिवासी आर्मी' का प्रदर्शन, जाति प्रमाण पत्र और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनजंगल बेलवा में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब देवरिया।पत्रकार है बदलाव का शिल्पकार सलेमपुर में पत्रकार एकता समन्वय समिति का सम्मान समारोह आयोजित30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन,उमरा के बाद सऊदी अरब में अटकी देवरिया लार के दो परिवारों की वापसी16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना का पहला चरणकलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नबड़हलगंज में डांडिया उत्सव की धूम, देर रात तक झूमे नगरवासी बड़हलगंजदेवरिया डिपो में संविदा चालकों के 46 पदों पर भर्ती,जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन
One Click News
समाचार BREAKING

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

देवरिया 22 अक्टूबर जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/ प्रशासक पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान सुनिश्चित करने और मुकदमों का त्वरित निस्तारण कराने के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/ प्रशासक पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने भी अधिवक्ताओं के हित में सदैव अपनी भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के साथ ही बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना आवश्यक है, ताकि वादकारियों को समय से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधीनस्थ न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को भी निर्देशित किया जाएगा कि वे अधिवक्ताओं का सम्मान करें और मुकदमों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी इस संबंध में आवश्यक संवेदनशीलता बरतने की बात कही। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजबांके तिवारी, उपाध्यक्ष ललित नारायण पांडेय एवं मंत्री शिवानंद त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। प्रीतम मिश्र ने अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारियों के साथ समन्वय तथा पक्षकारों एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सहमति व्यक्त की। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रबली शुक्ल, गिरीश चंद्र शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष उमेश मिश्रा, उमेश नारायण श्रीवास्तव, एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सतीश चंद्र त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, प्राणु, जगन्नाथ पांडेय, पूर्व सिविल कोर्ट अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी, वर्तमान अध्यक्ष वैभवकांत मिश्रा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related News

Categories
Reporter Verification