Thursday, 05 November 2026 Reporter Verify Login Sign Up
Homeदेवरियाराष्ट्रीयसमाचारराजनीतिखेलमनोरंजनप्रौद्योगिकीबिज़नेसवीडियो E-Paper
ब्रेकिंग
चिल्लूपार विधायक आवास पर 'मूलनिवासी आदिवासी आर्मी' का प्रदर्शन, जाति प्रमाण पत्र और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनजंगल बेलवा में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब देवरिया।पत्रकार है बदलाव का शिल्पकार सलेमपुर में पत्रकार एकता समन्वय समिति का सम्मान समारोह आयोजित30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन,उमरा के बाद सऊदी अरब में अटकी देवरिया लार के दो परिवारों की वापसी16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना का पहला चरणकलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नबड़हलगंज में डांडिया उत्सव की धूम, देर रात तक झूमे नगरवासी बड़हलगंजदेवरिया डिपो में संविदा चालकों के 46 पदों पर भर्ती,जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन
One Click News
देवरिया BREAKING

जंगल बेलवा में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब देवरिया।

जंगल बेलवा में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब देवरिया।

 जनपद के ग्राम जंगल बेलवा स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर परिसर में श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और कथा का श्रवण कर रहे हैं। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

ग्राम प्रधान रामनारायण सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Story Image


आयोजन के दौरान महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। कथा वाचन, पूजा-पाठ, आरती और रामलीला के माध्यम से लोगों को धर्म और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

कथा और रामलीला बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा तथा शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञाचार्य अमित कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं, जबकि कथावाचक देवी कृष्णा मोहिनी जी द्वारा श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया जा रहा है।

इस आयोजन में रामजानकी मंदिर के पुजारी सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समिति में संरक्षक प्रेमचन्द सिंह, अध्यक्ष रामभजनारायण सिंह, उपाध्यक्ष अभिनन्दन सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, संयोजक राजनारायण सिंह, सह संयोजक राममनीगीन सिंह तथा मुख्य व्यवस्थापक चन्द्रकेश सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा संदीप सिंह, मुकेश सिंह, विजय सिंह, योगेंद्र सिंह, जगजीवन पाल, दिलीप चौबे, विवेक सिंह, हरेंद्र सिंह, , अनुज सिंह, कुबेर , अरविंद सिंह, प्रेम शंकर, विश्वामित्र सिंह, , सत्येंद्र प्रजापति,, सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रयाग प्रसाद गुप्ता, अर्जुन गुप्ता और विनोद शर्मा की भी उपस्थिति रही। स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है।

5 नवंबर को होगी पूर्णाहुति, विशाल भंडारे का आयोजन

आयोजन समिति के अनुसार 5 नवंबर 2026, गुरुवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने की अपील की गई है। ग्राम जंगल बेलवा में आयोजित यह धार्मिक समारोह न केवल आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि गांव के लोगों को एक साथ जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी संदेश दे रहा है।

रिपोर्ट: वन क्लिक न्यूज़, देवरिया

Related News

Categories
Reporter Verification