Thursday, 05 November 2026 Reporter Verify Login Sign Up
Homeदेवरियाराष्ट्रीयसमाचारराजनीतिखेलमनोरंजनप्रौद्योगिकीबिज़नेसवीडियो E-Paper
ब्रेकिंग
चिल्लूपार विधायक आवास पर 'मूलनिवासी आदिवासी आर्मी' का प्रदर्शन, जाति प्रमाण पत्र और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनजंगल बेलवा में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब देवरिया।पत्रकार है बदलाव का शिल्पकार सलेमपुर में पत्रकार एकता समन्वय समिति का सम्मान समारोह आयोजित30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन,उमरा के बाद सऊदी अरब में अटकी देवरिया लार के दो परिवारों की वापसी16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना का पहला चरणकलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नबड़हलगंज में डांडिया उत्सव की धूम, देर रात तक झूमे नगरवासी बड़हलगंजदेवरिया डिपो में संविदा चालकों के 46 पदों पर भर्ती,जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन
One Click News
देवरिया

आगामी 12 नवंबर से शुरू होने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

आगामी 12 नवंबर से शुरू होने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

आगामी 12 नवंबर से शुरू होने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने में न हो कोई चूक : जिला निर्वाचन अधिकारी देवरिया 05 नवंबर आगामी 12 नवंबर से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रारंभ होने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान सभी अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य के तहत आगामी 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं सहित अन्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ एप एवं इसीआई नेट संचालित किया गया है। इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस संबंध में बताया गया कि इसके माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। अधिकारियों को एप के सभी चरणों एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि जो मतदाता बीएलओ एप के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे, उनके आवेदन बीएलओ अपने स्तर से ऑनलाइन भरेंगे। बीएलओ एप की एक-एक प्रक्रिया की बारीकियों से अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ईआरओ, एईआरओ एवं बीएलओ एप तथा पुनरीक्षण कार्य के तकनीकी पहलुओं को भली-भांति समझ लें और इस कार्य का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रयास यह होना चाहिए कि कोई भी अर्ह मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने से वंचित न रह जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रुद्रपुर बीआरसी के सुबोध पांडेय ने एक-एक बिंदु की विधिवत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर अभिषेक पांडेय, कंप्यूटर ऑपरेटर अरविंद शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित बीएलओ एप एवं फार्म-6 आदि के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तन्मयता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ एवं एईआरओ उपस्थित रहे।

Related News

Categories
Reporter Verification