Wednesday, 04 November 2026 Reporter Verify Login Sign Up
Homeदेवरियाराष्ट्रीयसमाचारराजनीतिखेलमनोरंजनप्रौद्योगिकीबिज़नेसवीडियो E-Paper
ब्रेकिंग
चिल्लूपार विधायक आवास पर 'मूलनिवासी आदिवासी आर्मी' का प्रदर्शन, जाति प्रमाण पत्र और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनजंगल बेलवा में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब देवरिया।पत्रकार है बदलाव का शिल्पकार सलेमपुर में पत्रकार एकता समन्वय समिति का सम्मान समारोह आयोजित30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन,उमरा के बाद सऊदी अरब में अटकी देवरिया लार के दो परिवारों की वापसी16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना का पहला चरणकलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नबड़हलगंज में डांडिया उत्सव की धूम, देर रात तक झूमे नगरवासी बड़हलगंजदेवरिया डिपो में संविदा चालकों के 46 पदों पर भर्ती,जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन
One Click News
समाचार BREAKING

मसाला फसलों की खेती से कम जोत में बढ़ेगी किसानों की आय

मसाला फसलों की खेती से कम जोत में बढ़ेगी किसानों की आय



 देवरिया में प्याज और लहसुन के बीज वितरण अभियान का शुभारंभ, सात विकासखंडों के 91 किसानों को मिला लाभ 


 देवरिया 16 अक्टूबर 


देश में मसाला फसलों की बढ़ती मांग और प्याज व लहसुन के निर्यात की संभावनाओं को देखते हुए उद्यान विभाग किसानों को इन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना और राज्य सेक्टर की योजनाओं के तहत ऑनलाइन पंजीकृत किसानों को अनुदान की सीमा के अंतर्गत बीज निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं।

        इसी क्रम में राजकीय पौधशाला, भुजौली में प्याज और लहसुन के बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/ प्रशासक पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान सात विकासखंडों के कुल 91 किसानों को बीज वितरित किए गए।

         बीज वितरण के बाद किसानों को संबोधित करते हुए पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि किसान रबी सीजन में उद्यान विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए बीजों से गुणवत्तापूर्ण खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त करें। उन्होंने किसानों से अपने दैनिक उपयोग में आने वाले मसालों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने तथा प्याज और लहसुन के निर्यात को बढ़ावा देने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्याज और लहसुन की खेती कम क्षेत्रफल में भी की जा सकती है। इससे किसानों को इन उत्पादों की घरेलू जरूरत पूरी करने के साथ अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी किसानों से अपनी भूमि के उपलब्ध क्षेत्र के अनुसार प्याज और लहसुन की खेती अवश्य करने का अनुरोध किया।

        जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि जनपद के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ), नासिक से प्राप्त प्याज की एग्रीफाउंड लाइट रेड और लहसुन की यमुना सफेद-3 प्रजाति के बीज निशुल्क दिए जा रहे हैं। किसानों को 16 बिस्वा क्षेत्र में प्याज और लहसुन की खेती के लिए निर्धारित अनुदान सीमा के अंतर्गत अनुमन्य बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

         उन्होंने किसानों को सलाह दी कि मौसम साफ रहने पर उचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए प्याज की नर्सरी डालें और लहसुन की बुवाई करें, ताकि फसल की अच्छी बढ़वार और बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके।

        योजना प्रभारी रणजीत यादव ने बताया कि बीज वितरण अभियान की शुरुआत सात विकासखंडों के 91 किसानों को बीज उपलब्ध कराकर की गई है। अक्टूबर माह में योजना के तहत पंजीकृत किसानों को ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर निशुल्क बीज वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रभारी गिरिजा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related News

Categories
Reporter Verification