Wednesday, 04 November 2026 Reporter Verify Login Sign Up
Homeदेवरियाराष्ट्रीयसमाचारराजनीतिखेलमनोरंजनप्रौद्योगिकीबिज़नेसवीडियो E-Paper
ब्रेकिंग
चिल्लूपार विधायक आवास पर 'मूलनिवासी आदिवासी आर्मी' का प्रदर्शन, जाति प्रमाण पत्र और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनजंगल बेलवा में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब देवरिया।पत्रकार है बदलाव का शिल्पकार सलेमपुर में पत्रकार एकता समन्वय समिति का सम्मान समारोह आयोजित30 अक्टूबर को होगा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन,उमरा के बाद सऊदी अरब में अटकी देवरिया लार के दो परिवारों की वापसी16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना का पहला चरणकलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नबड़हलगंज में डांडिया उत्सव की धूम, देर रात तक झूमे नगरवासी बड़हलगंजदेवरिया डिपो में संविदा चालकों के 46 पदों पर भर्ती,जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का किया भौतिक सत्यापन
One Click News
समाचार

नवरात्र में खाद्य पदार्थों की शुद्धता परखने उतरी टीम, ब्लिंकिट स्टोर का किया निरीक्षण

नवरात्र में खाद्य पदार्थों की शुद्धता परखने उतरी टीम, ब्लिंकिट स्टोर का किया निरीक्षण

नवरात्र में खाद्य पदार्थों की शुद्धता परखने उतरी टीम, ब्लिंकिट स्टोर का किया निरीक्षण 


 देवरिया, 15 अक्टूबर। नवरात्र और दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी देवरिया के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को नगर पालिका देवरिया के चकियवां क्षेत्र स्थित ब्लिंकिट के रिटेल स्टोर का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, साबूदाना और सेंधा नमक के नमूने संग्रहित किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है।

      नवरात्र पर्व को देखते हुए विभाग की ओर से केले एवं अन्य फलों को पकाने वाले प्रतिष्ठानों पर भी लगातार छापेमारी और निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। अब तक ऐसे आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है। विभाग के अनुसार, निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में प्रतिबंधित रसायन का प्रयोग होता नहीं पाया गया। हालांकि, कुछ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं लाइसेंस से संबंधित कमियां मिलने पर उन्हें दूर करने के लिए सुधार नोटिस जारी किया गया है।

      खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच अभियान जारी रहेगा।

Related News

Categories
Reporter Verification