August 12, 2026

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के जागरूकता शिविर में युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

0
ad6494ed-c099-4d3e-a1dd-47746cd33851

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के जागरूकता शिविर में युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

गगहा/गोरखपुर। गजपुर बाजार स्थित मधुर मिलन मैरिज हाउस में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांसगांव विधायक विमलेश पासवान रहे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्वांचल अपराध निरोधक न्यास के कौड़ीराम ब्लॉक प्रभारी राजेश वर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि विधायक विमलेश पासवान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार स्वरोजगार और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है। युवाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहिए, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें और कोई भी युवा बेरोजगार न रहे। उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े कार्यों को अपनाकर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं के कम से कम उपयोग पर जोर देते हुए लोगों से खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं का लाभ लेकर स्थानीय स्तर पर उत्पादों का निर्माण और व्यापार बढ़ाने की अपील की।
शिविर में सूर्यभान पांडेय, सत्यनारायण जायसवाल, दीपक सिंह, अमरजीत निषाद, प्रधान अरविंद यादव, संतोष वर्मा, बृजेश कसौधन, राजेश मद्धेशिया, अरविंद निगम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *