August 12, 2026

रतनपुरा में एक माह से बिजली फॉल्ट की समस्या, भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशा

0
WhatsApp Image 2026-08-12 at 10.39.25 AM

जनपद देवरिया क्षेत्र लार के ग्राम रतनपुरा। रोपन छपरा फीडर से जुड़े रतनपुरा, रोपन छपरा, परासी चकलाल सहित आसपास के गांवों में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली फॉल्ट की समस्या एक महीने से भी अधिक समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के अनुसार आए दिन बिजली में फॉल्ट होने से घंटों आपूर्ति बाधित रहती है। इस भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि फॉल्ट होने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर बार-बार मरम्मत कराई जाती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही समस्या सामने आ जाती है। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर बार फॉल्ट ठीक कराने के लिए पैसे भी देने पड़ते हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए फीडर और विद्युत लाइन की तकनीकी जांच कराने तथा एक महीने से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

रिपोर्ट रियासत अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *